

हैदराबाद: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा को आज तेलंगाना की ब्रांड दूत बनाया गया। मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने यहां उद्योगपतियों के साथ बातचीत सत्र के दौरान नियुक्ति पत्र और एक करोड़ रूपए का चेक सानिया को प्रदान किया।
उन्होंने कहा कि तेलंगाना को सानिया पर गर्व है जो खालिस हैदराबादी हैं। वह अंतरराष्ट्रीय टेनिस में पांचवें नंबर पर है और हम दुआ करते हैं कि वह नंबर वन बने।
