तेज रफ्तार वाहन ने चपरासी का रौंदा

सितारगंज। पीलीभीत मार्ग पर पिपलिया गुरुद्वारा साहिब के पास रविवार शाम तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार चपरासी को रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के वक्त वह बाजार से सामान खरीदकर घर जा रहा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम को भेजा।
मूलरूप से अल्मोड़ा और हाल में चीनी मिल कॉलोनी में रहने वाला पूरन सिंह गैड़ा (50) चीनी मिल में चपरासी था। रविवार शाम करीब चार बजे वह बाजार से खरीदकर घर जा रहा था। तभी पिपलिया गुरुद्वारा साहिब के पास अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मारी। जिसके चलते वह बाइक समेत काफी दूर तक घिसटते हुआ गया। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। चपरासी की मौत की सूचना परिजनों को मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। चीनी मिल कर्मचारियों ने अज्ञात वाहन चालक को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

Related posts