तेज रफ्तार कार ने 4 को चपेट में लिया

रोहड़ू(सुंदर औक्टा)रोहड़ू बाजार में मंगलवार रात तेज रफ्तार कार की टक्कर से चार लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए रोहड़ू अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब आठ बजे रोहड़ू में पार्क के समीप गैस एजेंसी के पास अनियंत्रित कार पहले सब्जी की रेहड़ी से टकराई, उसके बाद सामने खड़े चार लोगों को चपेट में लिया है। लोगों को चपेट में लाने के बाद कर कार दुकान से टकराकर रुकी। हादसे के बाद आरोपी फरार हो गया था। घायलों में प्रकाश चंद, गुरमेल सिंह, सुरेंद्र,जोगिंद्र सिंह शामिल हैं। सभी रोहड़ू में कारोबार करते हैं। शाम को बाजार बंद होने से पहले घर का सामान खरीदने के लिए दुकान के बाहर खड़े थे कि गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद घायलों को उपचार के लिए स्थानीय लोगों ने सिविल अस्पताल रोहडू में भर्ती करवाया है। सूचना के बाद पुलिस ने मौके से दुर्घटना ग्रस्त कार को बरामद कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन चलाने वाला हादसे के समय नशे में था।
पुलिस ने बुधवार सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी राजकुमार चंदेल ने बताया कि कार हादसे का आरोपी जुब्बल तहसील की अंटी पंचायत के चींग गांव निवासी भोपिंद्र है। आरोपी के खून और पेशाब के नमूने मेडिकल के दौरान लिए गए हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया है।

Related posts