तुन्नुहट्टी में लगेगा हाई रेजोल्यूशन कैमरा

चंबा। पुलिस जिले में आने-जाने वाले वाहनों तथा संदिग्ध लोगों पर कड़ी नजर रखने के लिए तुन्नुहट्टी में हाई रेजोल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाएगी। साथ ही तुन्नुहट्टी में पहले लगाए गए कम रेजोल्यूशन सीसीटीवी कैमरे को हटाकर लाहडू में शिफ्ट किया जाएगा। यहां से भी काफी वाहनों की आवाजाही रहती है। इसके अलावा पुलिस थानाें से भी महत्वपूर्ण जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के बारे में जानकारी मांगी गई है। पुलिस थानों से जानकारी मिलने के बाद जिलाभर की अति संवेदनशील जगहों पर भी कैमरे लगाए जाएंगे। तुन्नुहट्टी के पास लगाए गए कैमरे का रेजोल्यूशन कम होने के कारण तस्वीरें सही नहीं आ रही हैं। एसपी बृज मोहन शर्मा ने बताया कि तुन्नुहट्टी में हाई रेजोल्यूशन कैमरा लगाया जाएगा और यहां के कैमरे को लाहडू़ शिफ्ट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि तुन्नुहट्टी में वाहनों की आवाजाही पर कड़ी नजर रखने की जरूरत है। वहीं लाहड़ू से जिला में प्रवेश करने वाले वाहनों पर नजर रखने को कै मरा लगाया जाएगा। साथ ही तुन्नुहट्टी में लगाए गए कैमरे को लाहडू़ में शिफ्ट किया जाएगा। इसके अलावा पुलिस स्टेशनों से भी कैमरे लगाने के लिए संवेदनशील जगहों की जानकारी मांगी गई है।

Related posts