
तीसा (चंबा)। उपमंडल तीसा में इमारती लकड़ी का डिपो खोलने की ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार से मांग उठाई है। लकड़ी का डिपो न होने के कारण ग्रामीणों को घर बनाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीसा की 47 पंचायतों के लिए आज तक इमारती लकड़ी का डिपो नहीं खुल पाया है। इस कारण लोगों को लकड़ी लेने के लिए जसूर या फिर चंबा जाना पड़ता है। इस कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय निवासी रमेश कुमार, अजय कुमार, विनोद कुमार, देस राज, अशोक कुमार, रूप लाल, अक्षय, विकास, हेम राज, लाल चंद और सुशील ने बताया कि एक तो सरकार ने टीडी पर प्रतिबंध लगा रखा है। इस कारण ग्रामीणों को वन अधिकार अधिनियम के तहत इमारती लकड़ी नहीं मिल रही है। इसके अलावा क्षेत्र में लकड़ी का डिपो तक नहीं खुल पाया है। इस कारण लकड़ी प्राप्त करने में ग्रामीणों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। तीसा क्षेत्र में अधिकतर मकान लकड़ी के बने हुए हैं। इसके चलते मकानों की रिपेयर करने के लिए लोगों को लकड़ी नहीं मिल रही है। नया मकान बनाने के लिए भी लकड़ी उपलब्ध नहीं हो पा रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि तीसा में इमारती लकड़ी का डिपो खोला जाए। इस संदर्भ में वन विभाग के आरओ तीसा वीरेंद्र भारद्वाज ने बताया कि वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी को इस बारे प्रस्ताव भेजा गया है।
