तीसरी आंख रखेगी उपद्रवियों पर नजर

मंगलौर। कांवड़ मेले में उपद्रवियों पर पुलिस सीसीटीवी कैमरे से नजर रखेगी। इसके लिए कोतवाली क्षेत्र के तीन जगहों पर कैमरे लगाएं जाएंगे। कोतवाली पुलिस मेले को सकुशल निपटाने को आपराधिक छवि वालों को चिह्नित कर रही है।
प्रशासन कांवड़ यात्रा को नहर पटरी से संचालित कराने के लिये भरसक प्रयास कर रहा है। कांवड़ पटरी की मरम्मत करने के साथ प्रशासन शिवभक्तों के लिए पेयजल व पथ प्रकाश की समुचित व्यवस्था की जा रही है। सीओ जीबी पांडेय ने बताया कि कांवड़ मेले की सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए जा रहे है। इसके लिए तीन सेक्शन पीएसी, आरपीएफ को तैनात किया जा रहा है। कांवड़ पटरी पर विभिन्न स्थानों पर गोताखोराें को जल पुलिस के साथ तैनात किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोतवाली क्षेत्र में नारसन बार्डर से मंगलौर नगर व गंगनहर पुल पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। गंगनहर पुल पर निगरानी टावर बनाया जायेगा। कहा कि एसपीओ मेले के दौरान पुलिस को सहयोग नहीं करते तो उनको जारी किए गए परिचय पत्र तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिउ जायेंगे।

Related posts