
बेंगलूर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने क्षेत्रीय दलों को संकेत दिया है कि तीसरा मोर्चा वक्त की जरूरत है। कर्नाटक के 2 दिवसीय दौरे पर अखिलेश ने कहा कि सभी गैर-कांग्रेसी और गैर-भाजपाई दल अन्य राजनीतिक मोर्चे की आवश्यकता महसूस कर रहे हैं और जनता भी यही चाह रही है क्योंकि इन 2 दलों की अगुवाई वाले गठबंधन पूरी तरह से असफल साबित हो चुके हैं।
उन्होंने दावा किया कि हर चुनाव के मौके पर जनता एक तीसरे मोर्चे की कमी महसूस करती रही है।
