तीनों संगठनों ने खेला प्रत्याशियों पर दाव

तीनों संगठनों ने खेला प्रत्याशियों पर दाव
सोलन। महाविद्यालय सोलन में तीनों छात्र संगठनों ने अपने पैनल घोषित कर दिए हैं। शनिवार को संगठनों ने बैठकें कर अपने-अपने प्रत्याशियों की घोषणा की। कालेज में पिछले वर्षों की अपेक्षा इस बार सबसे कम वोटर हैं। जहां 2012 में करीब तीन हजार वोटर थे और वहीं इस बार 1300 के करीब विद्यार्थी कालेज में हैं।
रूसा प्रणाली के तहत छात्रों को मनचाहे विषयों में दाखिले न मिलने से विद्यार्थियों की संख्या कम रही। प्रत्याशियों में एबीवीपी उपाध्यक्ष पद को छोड़कर किसी भी संगठन ने द्वितीय और प्रथम वर्ष के छात्रों को पैनल में नहीं उतारा। वहीं पीजीडीसीए को सभी संगठनों ने प्रमुखता पर पैनल में शामिल किया है। अब 17 अगस्त को ही दमदार पैनल का फैसला होगा। फिलहाल छात्रों ने प्रचार अभियान भी तेज कर दिया है।

सोलन एबीवीपी का पैनल
नाम कक्षा
अध्यक्ष राहुल शर्मा पीजीडीसीए
उपाध्यक्ष विनोद कुमार बीए द्वितीय वर्ष
महासचिव पुष्कर चौहान बीकॉम तृतीय वर्ष
सहसचिव मोनिका बीए तृतीय वर्ष

एनएसयूआई का पैनल
अध्यक्ष विशाल शर्र्मा पीजीडीसीए
उपाध्यक्ष रूचिका ठाकुर बीएससी तृतीय वर्र्ष
महासचिव पारूल चंकरोला बीए तृतीय वर्ष
सह सचिव अंकुश शर्मा बीकॉम फाइनल

एसएफआई का पैनल
अध्यक्ष रोहित कुमार बीए तृतीय वर्ष
उपाध्यक्ष निर्मल पीजीडीसीए
महासचिव ज्योति बीए तृतीय वर्र्ष
सहसचिव शशांक बीकॉम तृतीय वर्ष

Related posts