

‘एलओसी का उल्लंघन कर रहा चीन’
यह एलओएसी (लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल) का उल्लंघन है। हिमाचल स्थित मैकलोडगंज में अपने निवास स्थान पर एक विशेष वार्ता में निर्वासित तिब्बत सरकार के पूर्व प्रधानमंत्री सामदोंग रिंपोछे ने कहा कि भारत और चीन के बीच जब भी कोई वार्ता शुरू होती है तब तब चीन इस तरह के हथकंडे अपनाकर मनोवैज्ञानिक रूप से दबाव बनाने की कोशिश करता है।
तिब्बत के पूर्व पीएम का चीन को करारा जवाब

सीमा को लेकर करना होगा फैसला
अगर चीन इस समझौते को मानता है तो उसको तिब्बत की स्वायत्तता माननी पड़ेगी। अगर वह इस बात को नहीं मानता है तो उसे पुराना नक्शा दिखाना चाहिए जो 1914 से पहले की स्थिति दिखाता है। सीमा के भूभागों की स्थिति ऐसे ही चलती रहेगी जब तक दोनों देशों में कोई फैसला नहीं हो जाता।
तिब्बत के पूर्व पीएम का चीन को करारा जवाब

मोदी ला सकते हैं बदलाव
हम इसका स्वागत करते हैं। हमें पूरी उम्मीद है कि दोनों देशों के संबंधों में सुधार आएगा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति जी पिंग दोनों देशों के संबंधों में नया बदलाव लेकर आएंगे।
