
पांवटा साहिब (सिरमौर)। तारुवाला के समीप एक नवजात शिशु (बच्ची) कूड़ेदान में पड़ी मिली। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पांवटा पुलिस को दी। नवजात बच्ची को सिविल अस्पताल पांवटा में भर्ती कराया गया है। नवजात के कूड़ेदान से मिलने पर बुधवार देर शाम को क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मचा रहा। पांवटा-राजबन क्षेत्र में एक वर्ष के भीतर इस तरह का तीसरा मामला है। पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
मिली जानकारी अनुसार बुधवार देर शाम को पांवटा थाने में सूचना मिली कि पांवटा-शिलाई मार्ग के समीप एक कूड़ेदान में एक नवजात बच्ची फेंकी बताई गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बच्ची को सिविल अस्पताल पांवटा में पहुंचाया गया। जहां पर उपचार चल रहा है। सूचना मिलते ही भारी संख्या में आसपास क्षेत्र के लोग मौके पर एकत्र हो गए। किसी निर्दयी मां ने कूड़ेदान में नवजात बच्ची को फेंक दिया। पांवटा क्षेत्र में एक वर्ष के भीतर इस तरह का तीसरा मामला है। जबकी तारुवाला के आसपास डस्टबिन में नवजात को फेंकने का दूसरा मामला है। पुलिस टीम ने इस मामले की जांच शुरु कर दी है।
उधर, डीएसपी पांवटा नरवीर सिंह राठौर ने मामले की पुष्टि की है। डीएसपी ने बताया कि तारुवाला के समीप नवजात मृत शिशु (कन्या) फेंका मिला है। नवजात बच्ची को सिविल अस्पताल पांवटा में उपचार किया जा रहा है। अज्ञात मां के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली गई है। इस मामले की गहनता से जांच होगी।
