
देहरादून। पब्लिक और पुलिस के सहयोग से इस बार अपराधों मेें गिरावट दर्ज की गई है। पुलिस की सालाना समीक्षा अपराध रिपोर्ट में इस बार अपराधों का ग्राफ कुछ नीचे गया है। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष चोरी, लूट और नकबजनी में गिरावट आई है। वहीं संगठित अपराध के मामलों के खुलासे का प्रतिशत बढ़ा है।
पुलिस की पब्लिक को साथ लेकर पुलिसिंग अभियान कुछ फायदा देने लगा है। पुलिस की रिपोर्ट तो यही दावा कर रही है। शनिवार को जिला पुलिस की वार्षिक समीक्षा रिपोर्ट कार्ड तैयार किया गया। जिसमें बीते और इस वर्ष का अपराध ग्राफ देखा गया। दिसंबर से मई तक के अपराधों में पिछले वर्ष के अनुपात में इस वर्ष लूट, गृह भेदन, वाहन चोरी और अन्य चोरियों में 11 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। वहीं बरामद संपत्ति में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। एसएसपी केवल खुराना ने बताया रात्रि गश्त और पिकेट में पुलिस व्यवस्था मजबूत करने का फायदा मिल रहा है। वहीं घटना हो जाने के बाद जल्द से जल्द उसके खुलासे पर भी ध्यान दिया जा रहा है।
दिसंबर 2012 से मई 2013 तक
अपराध
लूट 76 प्रतिशत
गृहभेदन 33 प्रतिशत
वाहन चोरी 64 प्रतिशत
अन्य चोरी 55 प्रतिशत
(बरामदगी का प्रतिशत)
दिसंबर 2011 से मई 2012 तक
लूट 57 प्रतिशत
गृहभेदन 19 प्रतिशत
वाहन चोरी 22 प्रतिशत
अन्य चोरी 42 प्रतिशत
(बरामदगी का प्रतिशत)
