
रैत (कांगड़ा)। राष्ट्रीय स्तर की पुरुष एवं महिला पॉवर लिफ्टिंग स्पर्धा में देश के 29 राज्यों के 750 महिला एवं पुरुष खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। रविवार को हुए 59 किलोग्राम पुरुष भार वर्ग के मुकाबले में तमिलनाडु के नंद कुमार ने पहला स्थान हासिल किया। कर्नाटक के जगदीश दूसरे और कर्नाटक के एन इश्वारा ने तीसरा स्थान हासिल किया है। इसी वर्ग के भाग दो में महाराष्ट्र के अंकुश एस सावंत ने पहला व केएस बंजारा ने दूसरा और केरल के चंद्रम नायर ने तीसरा स्थान हासिल किया। भाग तीन में गुजरात के रमेश सूरती ने पहला, कर्नाटक के वीरा ने दूसरा और केरल के श्रीनिवासन ने तीसरा स्थान हासिल किया। जूनियर वर्ग के 53 किलो भार वर्ग में पुडुचेरी के शेलबम ने पहला, बिहार के रिक्की ने दूसरा और यूपी के आनंद ने तीसरा स्थान हासिल किया।
