
सल्तानपुर (चंबा)। चंबा-पठानकोट मुख्य मार्ग पर तत्वाणी के पास एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में वाहन चालक को मामूली चोटें आई हैं। बताया जा रहा है एचपी 01 सी 0808 बोलेरो गाड़ी चंबा से सरोल की तरफ जा रही थी और तत्वाणी के पास गाड़ी का एक्सल अचानक खुल गया और वाहन चालक के नियंत्रण से बाहर गया। वाहन उसी रफ्तार के साथ पेड़ से जा टकराया। इससे एक हादसा होते होते टल गया। जिस पेड़ के साथ वाहन टकराया है, वे पेड़ जड़ से उखड़ गया है। अगर उस स्थान पर पेड़ न होते तो एक अप्रिय घटना घट सकती थी। इस हादसे में वाहन चालक को मामूली चोटें आई हैं। उधर अधिक नुकसान न होने के चलते पुलिस में मामला दर्ज नहीं किया गया है।
……….
हेलो डॉक्टर—डॉ. स्वाति इमरजेंसी में उपलब्ध रहेंगी
चंबा। क्षेत्रीय अस्पताल चंबा में एमएस डॉ. विनोद शर्मा, एमडी मेडिसन डॉ. जितेंद्र महाजन, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. विशाल महाजन, क्षय रोग विशेषज्ञ डॉ. देवेंद्र, डॉ. सुरुचि, ऑर्थो सर्जन प्रशांत राणा, डॉ. नागेश वर्मा, डॉ. वरुण शर्मा, डॉ. रिचा गुप्ता, डॉ. विक्रम लखनपाल मौजूद रहेंगे। इमरजेंसी में शाम चार बजे से रात नौ बजे तक डॉ. आरती शर्मा और रात नौ बजे से सुबह नौ बजे डॉ. स्वाति महाजन उपलब्ध रहेंगे।
