तकनीकी कर्मचारी यूनियन ने उठाई मांगें

रोहड़ू। बिजली बोर्ड तकनीकी कर्मचारी यूनियन की जुब्बल इकाई ने एक्सईएन के सामने मांगों को उठाया। एक्सईएन ने सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है। जुब्बल कोटखाई बिजली बोर्ड तकनीकी कर्मचारी महासंघ के प्रधान सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि उन्होंने अधिकारियों के सामने सुरक्षा उपकरण, ग्रेड पे, एरियर भुगतान, एल्युमीनियम लोडर, रस्सा ट्रीफर, मैगर, विभागीय पदोन्नति, रेन कोट, टीए एवं मेडिकल बिल का शीघ्र भुगतान करने सहित कई अन्य मांगों को उठाया। उन्होंने कहा सभी अधिकारियों ने स्टाफ की समस्याओं को सुनने के बाद इन्हें पूरा करने का आश्वासन दिया है। प्रेस सचिव बलवीर शक्तेट ने बताया कि अधिकारियों ने सभी मांगों को सुनने के बाद पूरा करने का आश्वासन दिया है। इस दौरान उनके साथ राजिंद्र सिंह, प्रकाश शर्मा, दयानंद, धर्म सिंह, जय लाल नेपटा, रोशन लाल ग्रिप्टा तथा दिनेश कुमार काल्टा उपस्थित थे। उन्होंने नियंत्रण उप केंद्र में सहायक की नियुक्ति, आवासीय कालोनी में जल भंडारण टैंक लगवाने की भी मांग की है।

Related posts