ढाबे में लगी आग, जिंदा जला मालिक

रोहडू। रोहडू तहसील के अंतर्गत खदराला में शनिवार देर रात एक व्यक्ति ढाबे में जिंदा जल गया। ढाबे में आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों का सौंप दिया है।
पुलिस के अनुसार बजैशल गांव निवासी 34 वर्षीय राम चंद्र खदराला में एक ढाबा चलाता था। शनिवार रात वह अपने ढाबे में ही सो रहा था। देर रात करीब दो बजे आसपास के लोगों ने ढाबे में से धुंआ उठता देखा। सूचना पाकर करीब तीन बजे रोहड़ू पुलिस भी मौके पर पहुंची। जब तक आग पर काबू पाया जाता, लकड़ी का ढाबा पूरी तरह जल चुका था। स्थानीय लोगों के सहयोग से राम चंद्र का शव बाहर निकाला गया। पुलिस ने सिविल अस्पताल रोहडू में पोस्टमार्टम करवा कर शव रविवार को परिजनों को सौंप दिया।
कोट्स———–
आग के कारणों का पता अभी तक नहीं लग पाया है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन में जुटी हुई है।
राज कुमार चंदेल, डीएसपी, रोहडू

Related posts