ड्रोन के जरिये हथियारों की खेप पहुंचने की आशंका, सुरंग की खुदाई शुरू

ड्रोन के जरिये हथियारों की खेप पहुंचने की आशंका, सुरंग की खुदाई शुरू

जम्मू
कश्मीर के जवाहर टनल से गत दिनों पकड़े गए दोनों आतंकियों से शनिवार को भी पूछताछ जारी रही। रक्षा सूत्रों के अनुसार, आतंकी बार-बार हथियार ड्रोन से आने की बात कह रहे हैं, जिन्हें उन्होंने कश्मीर पहुंचाना था। उधर सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार हथियार पंजाब से आने की बात को भी नकारा नहीं जा सकता।

पंजाब के फिरोजपुर में पकड़े गए हथियारों की पैकिंग भी ऐसे ही थी जो जवाहर टनल से बरामद हथियारों की है। हो सकता है पंजाब में हथियार ड्रोन के जरिये आए हों। दोनों आतंकी सुरक्षा बलों का ध्यान बांटने के उद्देश्य से सांबा के बसंतर दरिया से हथियारों को ले जाने के बारे में झूठ बोल रहे हों।
सुरंग की खुदाई शुरू, सीमेंट के खाली बैग और औजार मिले
जिला के सीमावर्ती गांव बैनगलाड की जीरो लाइन के निकट मिली सुरंग की शनिवार को खुदाई शुरू की गई। सूत्रों के अनुसार दो जगहों पर बीस-बीस फीट खुदाई की गई। सुरंग जमीन के नीचे करीब 25 फीट है, जिसकी गोलाई भी तीन से चार फीट है।

खुदाई के दौरान सुरंग से कुछ और सीमेंट के खाली बैग बरामद हुए हैं। वहीं सुरंग खोदने का औजार भी मिला है। इससे यह पुख्ता हो गया है कि सुरंग करीब एक वर्ष पुरानी हो सकती है।

सूत्रों के अनुसार अभी तक इस बात का सुराग नहीं लगा है कि क्या कभी इस सुरंग से घुसपैठ हुई है या नहीं। इस संबंध में सुरक्षाबल के अधिकारी कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं।

 

Related posts