ड्यूटी से लौटते ही व्यक्ति की मौत

बरमाणा (बिलासपुर)। बरमाणा क्षेत्र के अंतर्गत एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। बीबीएम सुंदरनगर में कार्यरत तुलसी राम नामक यह शख्स ड्यूटी पूरी होने के बाद घर लौटा तो अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर गए, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सेक्शन 174 के तहत कार्रवाई करते हुए छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जमथल निवासी 51 वर्षीय तुलसी राम सुंदरनगर में कार्यकर्ता है। शनिवार शाम वह अपनी ड्यूटी पूरी होने के बाद घर लौट गया। घर पर अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। परिजन उसे तुरंत स्थानीय अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। एसएचओ प्रेम सिंह ने कहा कि मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इसका पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Related posts