
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग में ड्यूटी पर तैनात बिजली कर्मी से मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कर्मचारी धरेच बाजारी से जा रहा था कि इसी दौरान दो लोगों पर उन पर हमला कर दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ठियोग के धरेच में धनी राम 50 साल निवासी भलाड़ी डाकखाना धरेच ने शिकायत दर्ज करवाई है कि जब वह धरेच बाजार से वापस जा रहा था तभी किसी पुरानी बात को लेकर धरेच के ही रहने वाले चुन्नी लाल और राकेश नाम के दो लोगाें ने उस पर हमला कर दिया। इधर, बिजली बोर्ड के कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
डीएसपी ठियोग रतन सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने भादंसं की धारा 353, 332, 504 व 34 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है । उन्होंने कहा कि बिजली बोर्ड कर्मचारी का मेडिकल करवा कर छानबीन शुरू कर दी है।
