डॉक्टर को कारण बताओ नोटिस

बद्दी (सोलन)। कर्मचारी राज्य बीमा निगम और स्वास्थ्य विभाग बद्दी पीएचसी में चिकित्सकों की ड्यूटी को लेकर आमने-सामने हो गए हैं। निगम की राज्य आयुक्त डा. अनिता मित्तल ने चिकित्सकों को भुडड् में ही रहने के आदेश दिए हैं। सीएमओ ने कहा कि जो चिकित्सक आदेश का पालन नहीं करेगा उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को महिला चिकित्सक ने बद्दी पीएचसी में ड्यूटी देने के बजाए भुड्ड स्थित ईएसआीसी की डिस्पेंसरी में ही दी है। राज्य चिकित्सक डा. अनिता मित्तल ने कहा कि उन्होंने चिकित्सकों को भुड्ड में ही ईएसआईसी की डिस्पेंसरी में ड्यूटी देने को कहा है। इससे उनकी डिस्पेंसरी प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने इस बारे में निगम के सीईओ को भी अवगत करवाया दिया है।
वहीं सीएमओ डा. शशिपाल के अनुसार उनके पास अभी तक पीएचसी को 24 घंटे चलाने के आदेश हैं। जिनके अनुसार उन्होंने ईएसआईसी से स्टाफ को पीएचसी बद्दी में शिफ्ट किया था। इससे पहले भी बद्दी पीएचसी से स्टाफ ईएसआई की डिस्पेंसरी में ड्यूटी देना जाता रहा है। ईएसआईसी में तैनात चिकित्सक राज्य सरकार के अधीन हैं। इसलिए उन्हें पीएचसी में भी ड्यूटी देने से पीछे नहीं हटना चाहिए। उन्होंने मंगलवार को ड्यूटी पर नहीं पहुंची चिकित्सक को नोटिस भेज कर जवाब मांगा है। इस संबंध में ईएसआईसी के सीईओ हंसराज शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के निदेशक इस पर जो भी फैसला लेंगे, वही मान्य होगा। स्वास्थ्य मंत्री के आदेशों का पालन किया जाएगा।

Related posts