डे केयर सेंटर में मिलेगी बेहतर सुविधा

सोलन। ओल्ड एज हेल्पलाइन सोसाइटी की बैठक में बुजुर्गों की सहायतार्थ कार्यालय में चल रहे डे केयर सेंटर में बेहतर सुविधा मुहैया करवाने और इस व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए विचार-विमर्श किया गया। सरकार से आर्थिक सहायता के लिए प्रस्ताव भेजे जाने पर भी फैसला हुआ। बैठक प्रधान जीसी गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक के दौरान ओल्ड हेल्पलाइन सोसाइटी और हेल्प ऐज इंडिया, सोलन इकाई के संयुक्त तत्वाधान में जिला के ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाने पर भी चर्चा हुई। साथ ही शिविर के स्थान जल्द चिन्हित करने पर फैसला लिया गया। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही सोसाइटी उत्तराखंड और किन्नौर त्रासदी के लिए सहायता राशि का चैक सीएम को भेंट करेंगे। इस दौरान आगामी बैठक सोलन के बड़ोग में करने का निर्णय लिया गया है। बैठक में प्रो यूएन खोसला, कुलवंत राय, एमएस नाथ, टीएल भारद्वाज, आरके पठानिया, विमल शर्मा, आरपी सोबती, एचआर गुप्ता, बीएस ठाकुर, सुशील कुमार, वीएन शर्मा, ऊषा आनंद, सुमन शर्मा, राज शर्मा, शिव सिंह चौहान, पीएल अवस्थी, पीएस चौहान, बीडी भारद्वाज, केडी बाली और केएल ठाकुर मौजूद रहे।

Related posts