डीजे की धुनों पर मनाया जीत का जश्न

चंबा। स्थानीय कालेज में एनएसयूआई ने एससीए चुनावों में मिली जीत की खुशी में डीजे पार्टी का आयोजन किया। कालेज परिसर में आयोजित पार्टी में विद्यार्थियों ने डीजे की धुनों पर जमकर ठुमके लगाए। कार्यक्रम के आगाज से पहले एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थियों को मिठाई बांटी और चुनावों में समर्थन देने के लिए धन्यवाद किया। इसके बाद एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने विजेता पदाधिकारियों को हार पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर परिसर अध्यक्ष चंदन नरूला ने समस्त विद्यार्थियों का समर्थन देने के लिए आभार जताया। एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं सहित विद्यार्थियों ने पंजाबी, पहाड़ी और हिंदी गानों पर डांस किया। कार्यक्रम में छात्राएं भी डांस करने में पीछे नहीं रही। छात्राओं ने भी पंजाबी गानों में जमकर डांस किया। कालेज स्टाफ सहित विद्यार्थियों ने डांस का खूब लुत्फ उठाया। एनएसयूआई के परिसर अध्यक्ष ने बताया कि छात्र वर्ग के सहयोग से संगठन ने चारों सीटों पर भारी मतों से जीत हासिल की है। छात्रवर्ग के धन्यवाद के लिए डीजे पार्टी रखी गई थी। इस मौके पर सुधीर, पंकज, सूरज, सोनू, सुभम, सुनील मौजूद रहे।

Related posts