डीजे की धुनों पर खूब थिरके छात्र-छात्राएं

धर्मपुर (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर में छात्र संघ चुनाव में लगातार छठी बार जीत हासिल करने पर एबीवीपी ने सोमवार को जश्न मनाया। कार्यक्रम में डीजे की धुनों पर छात्र-छात्राएं जम कर थिरके। इसके बाद विजयी प्रत्याशियों के साथ कार्यकर्ताओं ने धर्मपुर बाजार में विजय जुलूस निकाला।
एबीवीपी के नवनियुक्त अध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि एबीवीपी को जीत पिछले पांच सालों के बेहतरीन कार्यों की वजह से प्राप्त हुई है तथा एबीवीपी आगे भी छात्रों की समस्याओं को निरंतर उठाती रहेगी। एबीवीपी का मुख्य उद्देश्य इस कालेज में साइंस और कॉमर्स की कक्षाएं शुरू करवाना है। महाविद्यालय में रिक्त पदों के खिलाफ भी एबीवीपी संघर्ष करेगी। एबीवीपी यह भी मांग करेगी कि कालेज में पुलिस की व्यवस्था की जाए, ताकि कोई बाहरी तत्व यहां आकर किसी को तंग न करे। उन्होंने जीत के लिए कालेज के युवा साथियों का भी धन्यवाद किया और सबको साथ लेकर चलने का आश्वासन दिया। इस मौके पर कैंपस प्रधान जय कृष्ण, नवनियुक्त उपाध्यक्ष प्रियंका, महासचिव शांता देवी, सहसचिव कविता देवी के साथ सभी कक्षाओं के कक्षा प्रतिनिधि और छात्रा प्रमुख कल्पना, पूजा, पलक, आशा, ममता, सन्नी, आशा, लक्की, संजीव अजय, अनिता इत्यादि के अलावा एबीवीपी के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts