डीजल और पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि पर उबले भाजपाई

काशीपुर। पेट्रोल और डीजल की मूल्य वृद्धि, रुपये के बाजार मूल्य में गिरावट और अनियंत्रित महंगाई के विरोध में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर एमपी चौक पर प्रदर्शन किया।
सोमवार को भाजयुमो जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में पहले विभिन्न मार्गों पर बाइक जुलूस निकालकर महाराणा प्रताप चौक पर प्रदर्शन किया। फिर घोड़ा बुग्गी में बाइक खड़ी कर हुई नुक्कड़ सभा में वक्ताओं ने अर्थव्यवस्था चौपट होने का मुख्य कारण देश का कमजोर प्रधानमंत्री होना बताया। सुखीजा ने कहा कि केंद्र की कांग्रेस सरकार हर मोर्च पर असफल हो गई है। पेट्रोल और डीजल के मूल्य लगातार बढ़ाई जा रही हैं, जिससे किराया भाड़ा बढ़ने से आम जनता प्रभावित हो रही है। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष ईश्वर गुप्ता, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गुरुबख्श बग्गा, राजेश कुमार, गुरविंदर चंडोक, मनोज जग्गा, पंकज मोनू, प्रदीप पंकज, नकुल चौधरी, पुलकित सेठी, विपिन धींगरा, नीरज कांडपाल, सर्वजीत सिंह, अंकित मनचंदा, ऋतिक चौधरी आदि मौजूद थे।

Related posts