डीएवी स्कूल में मदर्स डे की धूम

बिलासपुर। डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल बिलासपुर में मदर्स डे की धूम रही। स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी माताओं को उपहार और ग्रीटिंग्स कार्ड दिए। इसके अलावा माताओं पर आधारित कई कार्यक्रम भी आयोजित हुए। इसमें बच्चों के समक्ष महिलाओं का कैटवॉक आकर्षण का केंद्र रहा।
प्रधानाचार्य के पार्थिपन की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में अभिभावकों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। कंजरवेटर मिड हिमालय परियोजना के समीर रस्तोगी की पत्नी लीना रस्तोगी, पुलिस अधिक्षक अनुपम शर्मा की पत्नी आशिका शर्मा, डीएसपी प्रताप ठाकुर की पत्नी सुमन ठाकुर, नायब तहसीलदार उषा चौहान, कालेज प्राध्यापिका प्रो अंजुबाला और प्रो मारग्रेट कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित हुए। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की माताओं ने कैटवॉक किया। सभी विद्यार्थियों ने अपनी माताओं को ग्रीटिंग्स कार्ड तथा उपहार भेंट किए। आठवीं कक्षा की छात्राओं ने ‘मैं तुम्हें दिखलाता नहीं पर अंधेरे से डरता हूं मैं मां’ गाने पर डांस किया। मदर्स डे पर आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में शिप्रा गौतम ने प्रथम स्थान हासिल किया। द्वितीय स्थान पर लीना रस्तोगी रही। इस मौके पर स्कूल स्टाफ में मोनिका वात्सयन, संतोष कश्यप, नीलम सैणी, बिंदिया दबड़ा, इशान अख्तर, प्रवीण गौतम और बलदेव मौजूद रहे।

Related posts