
महादेव (मंडी)। सुंदरनगर के बहुतकनीकी कॉलेज के खेल मैदान में डीएवी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की आयोजित दो दिवसीय 2013-14 राज्य स्तरीय एथलीट मीट रविवार को आर्य समाज प्रचारक भगवान चैतन्य की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें डीएवी बरमाणा की शिवानी को बेस्ट एथलीट तथा लड़कों में डीएवी नेरचौक के अभिषेक, बाघनी के वरुण सिंह तथा डीएवी चंबा के आकूब को बेस्ट एथलीट का खिताब दिया गया। डीएवी देहरा ने ओवर ऑल चैंपियन ट्रॉफी पर कब्जा किया। डीएवी बरमाणा उप विजेता रहा। डीएवी बाघनी ने लड़कों की ओवर ऑल चैंपियन ट्राफी जीती तथा डीएवी देहरा रनरअप रहा। समापन पर मुख्यातिथि भगवान चैतन्य ने विजेताओं को सम्मानित किया।
शॉट पुट स्पर्धा में विशाका, शगुन तथा पारुल, हाई जंप में शिवानी, चारू तथा आकांक्षा, लांग जंप में शिवानी, रिशिका तथा शालिनी, डिसकस स्पर्धा में पारुल, रूद्रांश तथा जानवी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया। 800 मीटर रेस में रुद्रांश, जनू तथा स्मृति, 400 मीटर रेस में शाल्वी, उमंशी तथा चवी, 200 मीटर रेस में शालिनी, उमंशी तथा अनीता, 100 मीटर रेस मे शिवानी, तरूनी और सिमंथनी विजेता रहे।
लड़कों की शॉट पुट स्पर्धा में वरुण, सुभाष तथा गौरव अबरोल, डिसकस में वरुण, सुभाष व अमित, लांग जंप में आरुष, सुरेश तथा अजय कुमार, हाई जंप में अजय, दीपक तथा महेश सिंह, 1500 मीटर रेस में अभिषेक, हितेश तथा वैभव, 800 मीटर रेस में अभिषेक, हितेश तथा अमित, 100 मीटर रेस में आक्यूब, सुरेश तथा अभिनंदन ने बाजी मारी। मेजबान स्कूल के प्रधानाचार्य मोहित चुग ने मुख्यातिथि भगवान चैतन्य का स्वागत किया। छात्रों ने पास्टमार्च कर सलामी दी। इस अवसर पर वीरेंद्र सूद, विक्की खरबंदा, सरदार ठाकुर आदि मौजूद रहे।
