डीएम ने पूछा 1500 में कैसे खरीद रहे गैस कनेक्शन

गोपेश्वर। चमोली जनपद में 995 विद्यालयों में से 125 में मध्याह्न भोजन रसोई गैस से पकने लगा है जबकि 870 विद्यालयों में कनेक्शन शीघ्र लेने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने कनेक्शन लेने के लिए स्कूलों को विभाग की ओर से मात्र 1500 रुपये देने को नाकाफी बताया।
कलक्ट्रेट सभागार में मध्याह्न भोजन योजना की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने विद्यालय प्रबंधन समिति को प्रतिवर्ष दी जाने वाली दस हजार रुपये की धनराशि से ही गैस कनेक्शन खरीदा जाए।
डीएम ने कहा कि जिन विद्यालयों में मध्याह्न भोजन नहीं बनने और गुणवत्ता की शिकायतें आ रही हैं, संबंधित विद्यालय वहां के शिक्षकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) मदन सिंह नेगी ने कहा कि जनपद के 995 विद्यालयों को गैस कनेक्शन खरीदने के लिए 15-15 सौ रुपये दिए जा चुके हैं। 125 विद्यालयों में मध्याह्न भोजन रसोई गैस में पकना शुरु हो गया है। इस मौके पर सीडीओ संजय कुमार, मुख्य शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र सिंह नेगी, जिला पूर्ति अधिकारी एमएस राणा आदि मौजूद थे।

Related posts