
उत्तरकाशी। डीएम डा. पंकज कुमार पांडेय ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर जलजनित बीमारियों से पीड़ित रोगियों का हाल-चाल जाना। इस दौरान उन्होंने अस्पताल प्रशासन से चिकित्सा सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली।
शुक्रवार को डीएम ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर वहां के जनरल वार्ड, सर्जिकल, अल्ट्रासाउंड केंद्र, इमरजेंसी, औषधि वितरण कक्ष और इंजेक्शन रूम, औषधि भंडार, पैथोलाजी सेंटर तथा डाक्टरों के चैंबरों का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला चिकित्सालय में साफ सफाई और पेयजल की व्यवस्था में और सुधार लाने के निर्देश दिए। मरीजों को और अधिक सुविधाएं मुहैया कराने के साथ ही जिला चिकित्सालय में बेहतर व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिये। इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डा.मयंक उपाध्याय, चिकित्सा अधीक्षक डा.अनिल कुमार सहित अन्य चिकित्सा कर्मी उपस्थित थे।
