डिफाल्टर हेडमास्टरों की एसीआर तलब

शिमला। हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग ने डिफाल्टर हेडमास्टरों की एसीआर भेजने के लिए पत्र जारी किया है। इसमें विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यदि पांच दिन में हेडमास्टरों की एसीआर समय पर नहीं पहुंची तो उनकी पदोन्नति लटक सकती है। विभाग ने काफी समय से उपनिदेशकों को प्रिंसिपल के पद पर पदोन्नति के लिए हेडमास्टरों की एसीआर मांगी थी, लेकिन अभी तक 38 हेडमास्टरों की एसीआर नहीं पहुंची है। इन्हें विभाग की ओर पांच दिन का अल्टीमेटम भेजा है। इस पत्र के बावजूद यदि इनकी एसीआर समय पर नहीं पहुंचती है तो इनकी पदोन्नति लटक सकती है। इसके साथ ही विभागीय स्तर पर कार्रवाई की जा सकती है। प्रदेश मेें पदोन्नति पर रोक होने के कारण विभाग ने प्रिंसिपलों के खाली पदों को भरने के लिए पदोन्नति की बजाय प्लेसमेंट करने की तैयारी शुरू की है। संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा की ओर से सभी जिलों के उपनिदेशकों को पत्र भेजा है। इसके साथ उन हेडमास्टरों की सूूची भी भेजी है, जिनकी एसीआर अभी तक नहीं पहुंची है।

Related posts