डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन का कार्य बहिष्कार जारी

खटीमा। डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड महानिदेशालय स्तर पर 42 सूत्रीय मांग को लेकर डिप्लोमा फार्मेसिस्टों की सांकेतिक हड़ताल जारी रही। शासन स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं होने पर एसोसिएशन ने आज शनिवार से इमरजेंसी के अतिरिक्त अन्य दवा वितरण बंद करने का निर्णय लिया है। डिप्लोमा फार्मेेसिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड के जिला संरक्षक एमसी पांडे ऊधम सिंह नगर ने ओपीडी सहित अन्य दवाईयों के वितरण व्यवस्था न करने की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार डिप्लोमा फार्मेसिस्टों की घोर उपेक्षा कर रही है। इस दौरान फार्मेसिस्ट काली पट्टियां बांध कर काम पर हैं।

Related posts