डिप्टी मैनेजर के खाते से निकाले 13,400 रुपये

सुंदरनगर (मंडी)। एटीएम और क्रेडिट कार्ड चोर गिरोह ने एनटीपीसी के डिप्टी मैनेजर रजत शर्मा के बैंक खाते से फर्जी तरीके से 13,400 रुपये की राशि निकाल ली। पैसे निकालने में क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल किया गया है। रजत शर्मा की शिकायत पर सुंदरनगर पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी तहरीर में रजत शर्मा ने बताया कि किसी अज्ञात शख्स ने क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर आईओबी बैंक से उनके खाते से 13,400 रुपये निकाल लिए। रजत शर्मा को खाते से पैसे निकालने का पता मोबाइल पर एसएमएस आने के बाद चला। डीएसपी कुलभूषण वर्मा ने एनटीपीसी के डिप्टी मैनेजर के बैंक खाते से फर्जी तरीके से किसी शख्स की ओर से राशि निकालने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

Related posts