डिपो को 20 छोटी और 20 बड़ी नई बसें दी जाएं

अल्मोड़ा। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक में वक्ताओं ने संविदा चालक परिचालकों को नियमित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि डिपो को 20 छोटी और 20 बड़ी नई बसें दी जाएं।
उन्होंने कहा कि डग्गामारी को रोकने के लिए एआरटीओ के साथ मिल कर संयुक्त चेकिंग की जाए। पर्वतीय मार्गों में परिवहन निगम की बसों की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि देहरादून मार्ग में चलनेे वाले सभी वाहनों को सड़क ठीक होने पर रामनगर से चलाया जाए। बरेली-बागेश्वर मार्ग के सभी वाहनों को ऑन रोड किया जाए। उन्होंने कहा कि डिपो में कई वाहन नीलामी लायक हो गए हैं फिर भी उन्हें सड़क पर दौड़ाया जा रहा है। इस कारण आए दिन मार्ग में ब्रेक डाउन हो रहे हैं। इससे डिपो की आय प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि दीपावली पर्व को देखते हुए बोनस, वेतन, दीपावली से तीन दिन पहले भुगतान किया जाए।
अध्यक्षता डिपो अध्यक्ष रमेश चंद्र लोहनी और संचालन डिपो मंत्री राम दत्त पपने ने किया। इस मौके पर अंबा दत्त जोशी, प्रेम सिंह बिरोड़िया, गोपाल जोशी, एनबी तिवारी, माधवानंद भट्ट, एलएम लोहनी, हरीश पंत, गिरीश चंद्र, हरीश पांडे, हरीश मेलकानी, नारायण पुरी, हरीश मेर, राजेंद्र राम, पदम राम, हरी दत्त जोशी, शिवचरण सिंह, तारा दत्त, नरी राम, दिवान सिंह, भूपेंद्र सिंह, बिशन गिरी, अनुप जोशी, त्रिलोक सिंह, दलीप सिंह, चंदन सिंह, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

Related posts