डिग्री कालेज धर्मशाला में दी पुलिस ने दबिश

धर्मशाला। स्थानीय कालेज में बीते दिनों दो गुटों के बीच हुई मारपीट मामले में आरोपियों को 19 सितंबर तक कोर्ट से जमानत मिली है। अब तमाम आरोपी 19 सितंबर को कोर्ट में पेश होंगे। इसके बाद ही पुलिस आगामी कार्रवाई शुरू कर सकेंगे। बुधवार को भी पुलिस ने धर्मशाला कालेज में दबिश दी। इस दौरान कालेज के एक आरोपी छात्र से भी पुलिस ने पूछताछ की है। सुरक्षा कर्मी व छात्रों के बयान भी लिए हैं।
कालेज प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि अगर छात्र झगड़े में संलिप्त पाया जाता है तो उसे कालेज से बाहर किया जाएगा। छह सितंबर को धर्मशाला कालेज में खूनी संघर्ष हुआ था। इस दौरान कुछ छात्र घायल भी हुए थे। घायल छात्राें के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू की थी। इस दौरान आरोपियाें ने कोर्ट में जमानत के लिए अर्जी दे दी। अब कोर्ट से इन्हें 19 सितंबर तक जमानत मिली है। उधर, एएसपी मोहित चावला ने बताया कि मामले में पुलिस छानबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि मामले में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।

Related posts