डाक कर्मियों की हड़ताल लोगों पर भारी

बिलासपुर। नेशनल फेडरेशन ऑफ पोस्टल इंप्लाइज यूनियन के आह्वान पर बिलासपुर में डाक कर्मचारी सांकेतिक हड़ताल पर रहे। पोस्ट आफिस में कार्य करवाने आए लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हड़ताल के चलते सरकार को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। बिलासपुर डाकघर में कार्यरत अधिकतर कर्मचारी हड़ताल में मौजूद थे। कई कर्मचारी हड़ताल होने के बावजूद भी इसमें शामिल नहीं हुए। यह कर्मचारी लोगों के कार्य करते रहे। इन कर्मचारियों से बात करने पर बताया कि उन्हें इस हड़ताल की जानकारी नहीं थी। अचानक ही इस तरह का निर्णय लिया गया है। हड़ताल में शामिल कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यहां तक डाकघर में कार्य कर रहे कर्मचारियों के खिलाफ भी नारेबाजी हुई। जिला प्रधान पीसी सांख्यान ने कहा कि हड़ताल पूर्णतया सफल रही है। मांगों को लेकर कोई उचित कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। यदि जल्द ही मांगों को पूरा नहीं किया गया तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। इस दौरान सचिव आरआर शर्मा, बलवीर सिंह शांडिल, विपिन सिंह चौधरी, अजय, सीमा ठाकुर, रोशनी देवी सहित अन्य मौजूद थे।

क्या है मांगें :
1. सातवें वेतन आयोग को लागू किया जाए।
2. ग्रामीण डाक सेवकों को सातवें वेतन आयोग परिधि में शामिल किया जाए। सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए।
3. साढ़े चार फीसदी महंगाई भत्ते को मूल वेतन में शामिल किया जाए।
4. रिक्त पदों को भरा जाए।
5. अंतरिम राहत प्रदान की जाए।
7. ट्रेड यूनियन कर्मचारियों का शोषण बंद किया जाए।
8. हड़ताल के अधिकार को बहाल किया जाए।

Related posts