डाक्टरों की कमी के विरोध में आए विधायक

लोहाघाट। राजकीय चिकित्सालय में डाक्टरों की कमी पर अब क्षेत्रीय विधायक पूरन सिंह फर्त्याल भी खुलकर सामने आ गए हैं। अस्पताल का संचालन मात्र एक चिकित्सक के सहारे है।
विधायक ने इस संबंध में सीएमओ डा.हरीश चंद्रा को आडे़ हाथों लेते हुए कहा कि एक तरफ लोहाघाट के चिकित्सालय में सर्वाधिक रोगी पंजीकृत होते हैं और इसकी व्यवस्था एक चिकित्सक को सौंपी गई है। इसके ठीक विपरीत चंपावत के राजकीय चिकित्सालय में रोगियों की सीमित संख्या होेने के बावजूद वहां चिकित्सकों की संख्या बहुत अधिक है।
सीएमओ ने अभी तक रिक्त पदों को भरने की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया है। विधायक ने चेतावनी दी है कि यदि तीन दिन के भीतर यहां चिकित्सकों की तैनाती नहीं की गई तो वे स्वयं जन आंदोलन का नेतृत्व करेंगे। उधर, सीएमओ का कहना है कि जिस चिकित्सक को लोहाघाट भेजा गया वह अवकाश पर है। नागरिकों का कहना है कि चिकित्सकों पर सीएमओ का कोई प्रशासनिक नियंत्रण न होने से उसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

Related posts