
रामपुर बुशहर। पुलिस थाना रामपुर के तहत आने वाले डकोलड़ में स्कॉर्पिओ और कार की आपस में टक्कर हो गई। इसमें चालक सहित दो लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार स्कॉर्पिओ संख्या एचपी 24बी-1054 रामपुर से शिमला की ओर जा रही थी। इसी दौरान नोगली की ओर से आ रही कार एचपी 06ए-2722 की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक श्याम लाल और एक अन्य महिला को चोटेें आई हैं। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि हादसा कार चालक की लापरवाही के चलते हुआ है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी शिमला अभिषेक दुल्लर ने बताया की पुलिस ने भादंसं की धारा 279 और 337 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
