डंसा आयुर्वेदिक अस्पताल को मिला चिकित्सक

डंसा (रामपुर बुशहर)(संदीप वर्मा) नोगवैली डंसा के आयुर्वेदिक उप स्वास्थ्य केंद्र में सरकार ने आयुर्वेदिक चिकित्सक नियुक्त कर दिया है। सरकार के आदेशानुसार वीरवार को डा.रोजी गुप्ता ने डंसा में पदभार संभाल लिया है। यह जानकारी खंड आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी रामपुर डा. केके मोक्टा ने दी है।
नोगवैली की डंसा पंचायत में आयुर्वेदिक चिकित्सक न होने से लोगों को यहां स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल पा रही थी। एक साल से पंचायत और आसपास के क्षेत्रों लालसा और शिंगला के मरीजों क ो प्राथमिक उपचार के लिए भी रामपुर के खनेरी अस्पताल में जाना पड़ रहा था। अब चिकित्सक की नियुक्ति होने से क्षेत्र के लोगाें को घर के नजदीक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। वहीं सरकार की ओर से डंसा आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक की तैनाती करने पर लोगों में खुशी की लहर है। जिला परिषद सदस्य पदमा कुमारी, डंसा पंचायत के उपप्रधान जीएल डमालू, पंचायत समिति सदस्य द्रोपदी देवी, वार्ड पंच रामानंद भारद्वाज, हरी सिंह खोश, कतला देवी, सुमन लता, रूप दासी, रोशन लाल सहित अन्य ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और सीपीएस नंद लाल का आभार प्रकट किया है।

Related posts