डंगे से गिर कर बुजुर्ग की मौत

चंबा। थणेईकोठी पंचायत के गांव सपड़ोट में एक वृद्ध की डंगे से गिरकर मौत हो गई है। इसके बाद मृतकों के परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया है। जानकारी के मुताबिक शनिवार को 11 बजे के करीब रूप सिंह आयु 60 पर अपने घर के पास डंगे पर बैठा था। अचानक उसे चक्कर आ गया और वह डंगे से लगभग पांच फुट नीचे जा गिरा। इससे उसकी मौत हो गई। पंचायत प्रधान निर्मला देवी ने इसकी पुष्टि की है और बुजुर्ग की मौत पर शोक प्रकट किया है।

Related posts