ठियोग में भाजपा ने कांग्रेस पर हल्ला बोला

ठियोग (शिमला)। भाजपा मंडल ठियोग और भाजपा जिला महासू ने प्रदेश तथा केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ठियोग बस अड्डे के पास जनसभा में भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस सरकार को बने नौ माह का समय हो गया लेकिन विकास के नाम पर लोगों को अभी तक आश्वासन ही मिले हैं।
पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा, पूर्व विधायक राकेश वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार चीन और पाकिस्तान जैसे देशों से भारत की रक्षा नहीं कर पा रही है। ठियोग में भाजपा के समय जिन कार्यों के लिए बजट पास हो चुका है, कांग्रेस उनको भी शुरू नहीं करवा पा रही है। भाजयुमोे के जिला अध्यक्ष शशि दत्त ने कहा कि सेब सीजन से पहले सड़कों के सुधार का दावा करने वाली कांग्रेस आज कहां है। ठियोग-हाटकोटी मार्ग की हालत पहले से भी खराब है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गणेश दत्त ने कहा कि सेब के दाम गिरने के पीछे कांग्रेस का हाथ है।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संदीपनी भारद्वाज ने भी जनसभा को संबोधित किया। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम ठियोग एमआर भारद्वाज के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में चेतावनी दी है कि अगर मांगों को पूरा नहीं किया गया तो विधानसभा का घेराव किया जाएगा।
इस मौके पर पार्टी के प्रदेश सदस्य नरेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष दीप राम वर्मा, अजय श्याम, अशोक कंवर, दीप राम, किसान मोर्चा के जिला महामंत्री सुरेश शर्मा, कार्यालय सचिव हेमचंद कंवर, हेमंत शर्मा, अजय जरेट, साध राम, सतविंद्र सिंह, महासू जिला की महिला मोर्चा अध्यक्ष इंदु वर्मा, कांता संदर, निशा चौहान, रेखा चौहान, मंडल सचिव रजनी सलाकटा, प्रधान ज्ञान ठाकुर, महासू जिला के युवा प्रवक्ता संदीप गांगटा, रिंकू घाल्टा, सुंदर डोगरा, मनोज सुंटा, प्रेस सचिव सुनील, उमेश चौहान, जुब्बल-कोटखाई किसान मोर्चा के अध्यक्ष राम प्रकाश, सचिव दीपक, सुनील चौहान, राजीव सोम्टा, विकास चौहान, सुरेंद्र सिंह, सुनील डोगरा, फल उत्पादक संघ के प्रदेश महामंत्री हरीश चौहान, देवेंद्र चौहान, राजू सिंह, योगेंद्र और सुदर्शन सहित करीब 300 लोग उपस्थित थे।

Related posts