ठप रहे लैंडलाइन, इंटरनेट

बिलासपुर। बिलासपुर शहर की गांधी मार्केट में बीएसएनएल लैंडलाइन उपभोक्ताओं को वीरवार का दिन परेशानी भरा रहा। इस दिन बीएसएनएल सेवाएं पूरा दिनभर ठप रही। साथ ही इंटरनेट सेवाएं नहीं मिलने के कारण भी उपभोक्ता परेशान रहे। बीएसएनएल ने सेवाएं सुचारु करने के प्रयास किए। बीएसएनएल विभाग सेवाएं सुचारु रखने में असमर्थ रहा।
जानकारी के अनुसार गांधी मार्केट में रात के अंधेरे में बीएसएनएल विभाग द्वारा बिछाई गई केबल (ऑपटिक्ल फाइवर) जलने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। इसका खामियाजा तो उपभोक्ताओं को ही भुगतना पड़ा। इसमें शरारती तत्वों द्वारा केबल तार जलाने की आशंका जताई जा रही है। संबंधित विभाग को भी इसकी सूचना सुबह के समय ही मिली। इसके चलते विभागीय कर्मचारियों ने तुरंत कदम उठाते हुए केबल तार ठीक करने के प्रयास किए। लेकिन असफल रहे।
उधर, बीएसएनएल विभाग के सहायक अभियंता गर्ग ने कहा कि केबल तार जलने के कारण समस्या हुई है। उन्होंने इसमें शरारती तत्वों का हाथ होने की आशंका जाहिर की है। जल्द ही उपभोक्ताओं के लैंडलाइन फोन सुचारु कर दिए जाएंगे।

Related posts