ट्विटर पर भिड़े सुषमा स्वराज और उमर अब्दुल्ला

ट्विटर पर भिड़े सुषमा स्वराज और उमर अब्दुल्ला

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के किश्तवार में सांप्रदायिक संघर्ष पर चिंता प्रकट करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से राज्य में अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हस्तक्षेप करने की मांग की। भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने किश्तवार जिले में हिंसा फैलने के बारे में प्रधानमंत्री से बातचीत की और स्थिति नियंत्रण में लाने के लिए इलाके में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की। सिंह ने ट्विटर पर कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने मुझे आश्वासन दिया कि स्थिति जल्द ही नियंत्रण में लायी जाएगी क्योंकि किश्तवार में सेना बुला ली गयी है।’’

दूसरी तरफ लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के बीच ट्विटर जंग देखने को मिली। सुषमा ने ट्वीट के जरिए अब्दुल्ला से किश्तवार संघर्ष के बारे में पूछा तो अब्दुल्ला ने भी सुषमा के हर सवाल के जवाब ट्वीट के जरिए दिया। सुषमा ने ट्विटर के माध्यम से उमर से कहा कि किश्तवाड़ में कई घायल हुए हैं, घर और दुकानें जलाई गई हैं आपको तुरंत कुछ करना चाहिए। इसके बाद उमर ने भी ट्वीट पर कहा कि स्थिति पर जल्द ही नियंत्रण पाया जा रहा है।

Related posts