ट्रैफिक पुलिस टोपी नहीं, हैट पहनेगी

धर्मशाला। ट्रैफिक पुलिस की टोपी बदल गई है। अब जवान टोपी की जगह ट्रैफिक हैट लगाएंगे। पुलिस विभाग ने ट्रैफिक पुलिस के लिए 400 हैट मंगवाए हैं। जल्द ही तमाम हैट पुलिस जवानों को वितरित किए जाएंगे। इससे पुलिस जवानों की पर्सनैलिटी में और भी निखार आएगा। अभी तक पुलिस जवान नीले रंग की टोपी पहनकर सेवाएं दे रहे हैं। अब जवान हैट पहनकर सेवाएं देंगे।
शुरुआती चरण में हैट शिमला और धर्मशाला में पुलिस जवानों को दिए जाएंगे। उसके बाद हैट अन्य जिलों में सेवाएं दे रहे पुलिस जवानों को आवंटित हाेंगे। एक रंग की टोपी के चलते ट्रैफिक पुलिस जवानों को पहचानने में मुश्किल हो जाती थी। मगर, अब हैट से ट्रैफिक पुलिस की एक अलग पहचान होगी। कांगड़ा के सभी थानों को जल्द हैट वितरित किए जा रहे हैं। थाना प्रभारी हैट ट्रैफिक पुलिस के जवानों को देंगे। उधर, एएसपी मोहित चावला ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस जवान अब टोपी की जगह हैट पहनेंगे। हैट को हर थाने में भेजा जागा। इससे जवानों की पर्सनैलिटी भी डेवलप होगी।

Related posts