ट्रैकिंग दल के सभी सदस्य सुरक्षित

रोहड़ू। दो दिन तक तलाश करने के बाद ट्रैकिंग के लिए रवाना हुए युवक डोडरा में मिले हैं। मौसम खुलने के बाद युवक मंगलवार को शिमला रवाना हो चुके हैं। एसडीएम ने युवकों के सुरक्षित होने की पुष्टि की है। डोडरा क्वार क्षेत्र से किनौर के लिए घर से निकले ट्रैकिंग दल के सदस्य बारिश के बाद डोडरा गांव में डेरा डाले हुए थे। मोबाइल नेटवर्क तथा बिजली न होने के कारण उनका संपर्क परिजनों से नहीं हो रहा था। परिजनों की सूचना के बाद पुलिस की टीम युवकों की तलाश में पैदल ट्रैक पर रवाना हो चुकी थी। लेकिन, मंगलवार को मौसम खुलने के बाद युवकों ने अपने घरों को संपर्क किया। डोडरा क्वार के एसडीएम अशोक चौहान ने बताया कि युवक मिल चुके हैं। उन्होंने कहा मंगलवार को वे डोडरा से घर के लिए रवाना हो गए हैं।

Related posts