
हरिद्वार। जनशताब्दी और गंगानगर एक्सप्रेस रद् होने से यात्रियों ने हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा काटा। यात्रियों और रेलवे अधिकारियों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। स्टेशन पर टिकट वापसी के लिए मारामारी रही। गुस्साए यात्रियों ने टिकट काउंटर का शीशा भी तोड़ दिया।
जगाधरी (हरियाणा) में रेलवे ट्रैक बाधित होने से सोमवार को इस लाइन पर रेलवे यातायात पूरी तरह बंद हो गया। जिसके कारण गंगानगर से दोपहर 1.35 बजे हरिद्वार पहुंचने वाली गंगानगर एक्सप्रेस और अमृतसर से 1.55 बजे हरिद्वार पहुंचने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस को अंबाला में रोकना पड़ा। बताया जा रहा है कि हरिद्वार आने वाले सैकड़ों यात्रियों को भी अंबाला में उतार दिया गया। गंगानगर एक्सप्रेस हरिद्वार से 2.05 बजे गंगानगर (राजस्थान) और जनशताब्दी एक्सप्रेस 2.35 बजे अमृतसर (पंजाब) के लिए रवाना होती है। लेकिन, ट्रेनें न पहुंचने के कारण इन्हें हरिद्वार से रद् कर दिया। इस सूचना के बाद हरिद्वार स्टेशन में यात्री भड़क गए। पहले टिकट वापस कराने को लेकर स्टेशन पर मारामारी मच गई। हर तरफ यात्री ही यात्री नजर आ रहे थे लेकिन टिकट वापसी को काउंटर एक ही था। जिसके चलते गुस्साई भीड़ ने काउंटर का शीशा ही तोड़ दिया। हालत पर काबू पाने के लिए मौके पर रेलवे प्रशासन ने जीआरपी और आरपीएफ के जवानों को बुलाया। जिन्होंने मशक्कत के बाद हालात पर काबू पाया।
पंजाब और राजस्थान के यात्री फंसे
पंजाब और राजस्थान को जानी वाली दोनों प्रमुख ट्रेनें रद्द होने से भारी संख्या में यात्री हरिद्वार में फंसे हुए हैं। बारिश के चलते स्टेशन पर यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ यात्रियों ने वाया दिल्ली होकर जाना
