ट्रिब्यूनल बहाली महासंघ की जीत

पधर (मंडी)। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष हेम सिंह ठाकुर ने कहा है कि प्रशासनिक ट्रिब्यूनल की बहाली उनके महासंघ की सबसे बड़ी जीत है। इससे प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि ट्रिब्यूनल को बहाल कर प्रदेश सरकार ने कर्मचारी हितैषी होने का परिचय दिया है।
उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व वाले महासंघ का उद्देश्य व्यक्तिगत न होकर कर्मचारी वर्ग का कल्याण है। आज कुछ लोग जो हारे और नकारे जा चुके हैं, वे उनके नेतृत्व वाले संगठन को तोड़ने का असफल प्रयास कर रहे हैं। ऐसे कर्मचारी नेताआें का न तो कोई आधार है और न ही उनका कोई लक्ष्य। इनकी सोच हमेशा स्वार्थ पूर्ति की रही है। ऐसे नेता कभी भी अपने लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर सकते। उन्होंने शिमला जिला से एसएस जोग्टा को अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। जोग्टा जुझारू कर्मचारी नेता हैं। एक उचित व्यक्ति के हाथों में शिमला जिला के कर्मचारियों ने अपना नेतृत्व सौंपा है।
हेम सिंह ठाकुर ने कहा कि शेष बचे एक दो जिलों के चुनाव महासंघ शीघ्र संपन्न करवाएगा। उन्होंने कहा कि जिला की नई कार्यकारिणी शीघ्र ही उपायुक्त से मिलकर जेसीसी की बैठक बुलाएगा, ताकि जिला स्तर पर कर्मचारियों की समस्या का समाधान करवाया जा सके।

Related posts