ट्रक से टकराए स्कूटर सवार युवक की मौत

नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। नगरोटा बगवां के निकट बड़ोह रोड पर शनिवार को राष्ट्रीय उच्च मार्ग 20 एक अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटर अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गया। इससे एक युवक की मौत हो गई है, जबकि दूसरे युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
पठियार निवासी दो युवक सौरभ (21) और प्रिंस (21) स्कूटर पर कांगड़ा की ओर जा रहे थे। बड़ोह रोड चौक के निकट पीछे से किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से उनका स्कूटर अनियंत्रित हो गया और नगरोटा बगवां की ओर से रहे एक ट्रक से जा टकराए। इससे सौरभ की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे घायल युवक प्रिंस को जख्मी हालत में नगरोटा बगवां अस्पताल में लाया गया। मौके पर पहुंचे नगरोटा बगवां पुलिस थाना के एएसआई नरेश कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन किसी दूसरे राज्य का बताया गया है तथा टक्कर मारने के बाद वह मौके पर से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि अज्ञात वाहन स्कारपियो गाड़ी बताई गई है। अज्ञात वाहन को पकड़ने के लिए सभी थानों व पुलिस चौकियों को सूचित कर दिया गया है।

किसान सभा का त्रैवार्षिक सम्मेलन 17 को
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। हिमाचल किसान सभा जिला कांगड़ा इकाई का त्रैवार्षिक सम्मेलन 17 जून को सभा के जिला मुख्यालय चाहड़ी में होगा। सभा के जिलाध्यक्ष सुरजीत सिंह राणा ने बताया कि इस मौके पर नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। सम्मेलन का समय सुबह 10 से शाम 5 बजे तक रहेगा। सम्मेलन में राज्य सचिव ओंकार शाद विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

Related posts