ट्रक ने युवक को कुचला, मौत

रुड़की। हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर सोलानीपुल के निकट बुधवार सुबह तेज रफ्तार एक ट्रक ने बाइक सवार मुंडलाना निवासी पंकज शर्मा को कुचल दिया। पंकज शर्मा (34 वर्ष) बहादराबाद क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था। बुधवार की सुबह वह फैक्ट्री से घर लौट रहा था। हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर सोलानीपुल के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार छिटक कर ट्रक के नीचे कुचला गया। दुर्घटना होते ही चालक ट्रक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंकज को अस्पताल पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है। आरोपी चालक की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related posts