
ट्रक चालकों की रुकेगी मनमानी
बद्दी (सोलन)। ट्रक संचालक अब चालकों की मनमानी का शिकार नहीं होंगे। एक निजी कंपनी ने ब्लैक बाक्स नामक उपकरण तैयार किया है जो ट्रक की लोकेशन की पल-पल की जानकारी घर बैठे संचालकों को देता रहेगा। शुक्रवार को बद्दी में कंपनी ने अपना कार्यालय खोल दिया है।
बीबीएन ट्रक ऑपरेटर संघ के अध्यक्ष सरदार ज्ञान सिंह ने इस कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया है। इस ब्लैक बॉक्स की कीमत 8 हजार रुपये है लेकिन कंपनी ने बीबीएन के संचालकों के लिए बॉक्स को मुफ्त देने का योजना बनाई है। कंपनी हर माह 499 रुपये रेंट चार्ज करेगी। कंपनी का ट्रक संचालक के साथ एक वर्ष समझौता होगा। इस मौके पर निजी बस ऑपरेटर संघ के महासचिव मनोज राणा, ट्रक ऑपरेटर यूनियन के उपाध्यक्ष राम सिंह सैणी, हरविंद्र सिंह सैणी, अधिवक्ता दिनेश कौशल, हरनेक ठाकुर, जय सिंह, जगदीश सिंह, रोहित कुंडलस, दीपक राय, केके कौशल, कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक अमरेंद्र, विजय, एचआर हैड रश्मि समेत दर्जनों ट्रक ऑपरेटर उपस्थित हुए।
