ट्रक की चपेट में आने से कामगार जख्मी

बद्दी (सोलन)। नालागढ़-बद्दी मार्ग पर ट्रक यूनियन के समीप एक युवक ट्रक की चपेट में आने से जख्मी हो गया है। स्थानीय चिकित्सालय में उपचाराधीन है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के जुर्म में मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
जिला सिरमौर क ी संगड़ाह तहसील के लगून गांव के मनोज कुमार ने बताया कि उसका भाई यशपाल संडोली स्थित एक कंपनी में कार्यरत है। शनिवार देर अपनी निजी कार्य से बद्दी बाजार जा रहा था। जैसे ही वह ट्रक आपरेटर यूनियन के समीप पहुंचा तो पीछे से तेज रफ्तारी से ट्रक (पीबी-10यू 7241) की चपेट में आ गया जिससे उसके दायीं टांग, बाजू और सिर में चोटें आई हैं। कामगार की टांग में फ्रेक्चर हो गया है। जख्मी हालत में उसे बद्दी के एकनिजी चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। एसपी अरुल कु मार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के जुर्म में मामला दर्ज कर लिया। ट्रक को सीज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

भटोली कलां सड़क से गायब हुआ बाइक
बद्दी (सोलन)। बरोटीवाला थाना के तहत भटोली कलां को जाने वाली सड़क पर खड़ा किया बाइक मात्र दो घंटों में चोरी हो गया। जिला हमीरपुर के नादौन निवासी अजय कुमार ने अपना बाइक एचपी22-ए-6832 को 8 अगस्त को सात को दस बजे भटोली कलां सड़क के किनारे खड़ा किया। इस बीच वह अपनी किसी परिचित के पास बैठने गया। करीब 12 बजे जब वह वापस आया तो बाइक गायब था। एसपी अरुल कुमार ने बताया कि पुलिस ने अजय कुमार की शिकायत पर बाइक चोरी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

अवैध शराब की आठ बोतलें बरामद की
बद्दी (सोलन)। बद्दी के चक्का गांव में एक व्यक्ति के कब्जे से अवैध शराब 8 बोतलें बरामद की। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चक्का गांव में जसवीर सिंह के घर पर छापा मारी की। पुलिस को सूचना मिली थी कि वहां पर अवैध शराब की खरीद फरोख्त हो रही है। पुलिस ने सूचना के बाद छापा मारा तथा जसवीर के घर से अवैध शराब की 8 बोतलें बरामद की। एसपी अरुल कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने आबकारी कराधान अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Related posts