ट्रक की चपेट में आई मासूम की मौत

पांवटा साहिब (सिरमौर)। देहरादून पांवटा नेशनल हाइवे पर रेनबैक्सी चौक भाटांवाली में दर्दनाक हादसा हुआ। इसमें एक ट्रक की चपेट में आने पर ढाई वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी अनुसार रविवार को भाटांवाली पंचायत की ढाई वर्षीय बच्ची सोफिया पुत्री जावेद अपने दादा शेर मोहम्मद का साथ सड़क के पास खड़ी थी। दादा एक ट्रक चालक है। उनका ट्रक स्टार्ट नहीं हो पा रहा था। इसी बीच मौके पर एक जानकार चालक का ट्रक पहुंचा। इसके चालक से शेर मोहम्मद ने टोचन डालने को कहने लगा। बातचीत के दौरान दादा से हाथ छुड़ा कर बच्ची थोड़ी दूर निकल गई। मौके पर रुकवाए गए ट्रक का डाला टोचन ठीक नहीं था। इसलिए शेर मोहम्मद ने उसे चलने को कहा दिया। ट्रक के आगे बढ़ते ही अचानक बच्ची उसकी चपेट में आ गई। मौके पर ही बच्ची ने दम तोड़ दिया। उधर, डीएसपी पांवटा नरवीर सिंह राठौर ने कहा कि आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले की जांच की जा रही है।

Related posts