
बद्दी (सोलन)। किशभनपुरा के पास ट्रैक्टर और सफारी वाहन की भिड़ंत में एक व्यक्ति को चोटें आई हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दुपशहर सिंह का कहना है कि जब वे टाटा सफारी में सवार होकर चंडीगढ़ की तरफ जा रहा था तो अचानक किशभनपुरा से आ रहे ट्रैक्टर से भिड़ंत हुई है। यह हादसा ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से हुआ है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि एसपी अरुल कुमार ने की है।
